कभी ओस बन के ढलकी. बनी कभी आंसुओ की निशानी.. कविता नहीं ये जज्बात हैं मेरे .. बस इतनी सी है 'पंखुरी' की कहानी
पंखुरी के ब्लॉग पे आपका स्वागत है..
जिंदगी का हर दिन ईश्वर की डायरी का एक पन्ना है..तरह-तरह के रंग बिखरते हैं इसपे..कभी लाल..पीले..हरे तो कभी काले सफ़ेद...और हर रंग से बन जाती है कविता..कभी खुशियों से झिलमिलाती है कविता ..कभी उमंगो से लहलहाती है..तो कभी उदासी और खालीपन के सारे किस्से बयां कर देती है कविता.. ..हाँ कविता.--मेरे एहसास और जज्बात की कहानी..तो मेरी जिंदगी के हर रंग से रूबरू होने के लिए पढ़ लीजिये ये पंखुरी की "ओस की बूँद"
मेरी कवितायें पसंद आई तो मुझसे जुड़िये
Monday, 2 March 2015
Thursday, 19 February 2015
मै २०१४ हूँ
भोपाल के दैनिक लोकजंग अखबार में २ जनवरी २०१५ को प्रकाशित मेरी रचना :

अतीत के पन्नों को फिर से दोहराने आया हूँ
मैं 2014 हूँ
अपनी व्यथा सुनाने आया हूँ
बदलेगा दिन और तारीख़ फिर साल बदल ये जाएगा
मेरे मन के ताजा..जख्मों पर मरहम कौन लगाएगा
कुछ देर है अभी 2015 के आने में
देर जरा न लगी नदिया को बच्चों को बहा ले जाने में
बांटे कौन माँ बाप का दर्द इस बेदर्द जमाने में
यहां होंगे मसरूफ़ सभी नए साल का जश्न मनाने में
होठों पर आई न हँसी जिद पर ऐसी रही अड़ी
इतने में कश्मीर में बाढ़ बनकर प्रलय टूट पड़ी
कितने सुनसान घरों में चीखें अब भी सुनाई देती हैं
सुन सुन कर आँखों से मेरे रक्त की धारा बहती है
सीमा पर भी कितनी गोली खाई रोज़ जवानोँ ने
यहाँ होंगे मसरूफ़ सभी नए साल का जश्न मनाने में
कैसी धरती कैसा मजहब क्या दुनिया का हाल हुआ
जाते जाते आँखों ने देखा असम का रंग भी लाल हुआ
कराह रहा अब मेरा मन इतने दर्द सुनाने में
'लील गया 2014' इल्जाम लगेगा मुझ पर जमाने में
कौन सुनेगा मेरा दर्द यहां गाने और बजाने में
यहाँ होंगे मसरूफ़ सभी नए साल का जश्न मनाने में
~~~~पारुल'पंखुरी'
Saturday, 29 November 2014
तनहा रात
ना लिखने को कोई बात है,
ना उभरे कोई जज्बात हैं,
बस मै हूँ ..सिर्फ मै
और ये तनहा रात है
ना तारें हैं टिमटिमाने को
ना चाँद है गुनगुनाने को
बस स्याह अकेली रात है
मन मेरा बहलाने को
ना होठों पर है हंसी
ना आंसुओ की सौगात है
बस मै हूँ ..सिर्फ मै
और ये तनहा रात है
ना स्याही है कलम में,
आक्रोश के शब्द बहाने को
ज़ज्ब कर गया कोरा कागज़ ,
दिल के सारे फसानो को
ना ख़ुशी से कोई उमंग ,
ना गमो का एहसास है ..
बस मै हूँ ..सिर्फ मै
और ये तनहा रात है
-----पारुल'पंखुरी'
picture courtesy : google
Tuesday, 14 October 2014
ख्वाबों के गुलशन
ख्वाबों के फूलों
से
सजाये गए गुलशन
महका करते हैं
रातों को
होते हैं खूबसूरत
जन्नत की तरह
रंगीले चमकीले
सपनीले
खिलते हैं
तारों की छाँव
में
मगर...
ऐसी जिंदगी
की सुबह की सूरत
अक्सर
काली हुआ करती है
अँधेरे से भी
काली
----------------पारुल’पंखुरी’
चित्र -- साभार गूगल (aoao2.deviantart.com)
Subscribe to:
Posts (Atom)


