पंखुरी के ब्लॉग पे आपका स्वागत है..

जिंदगी का हर दिन ईश्वर की डायरी का एक पन्ना है..तरह-तरह के रंग बिखरते हैं इसपे..कभी लाल..पीले..हरे तो कभी काले सफ़ेद...और हर रंग से बन जाती है कविता..कभी खुशियों से झिलमिलाती है कविता ..कभी उमंगो से लहलहाती है..तो कभी उदासी और खालीपन के सारे किस्से बयां कर देती है कविता.. ..हाँ कविता.--मेरे एहसास और जज्बात की कहानी..तो मेरी जिंदगी के हर रंग से रूबरू होने के लिए पढ़ लीजिये ये पंखुरी की "ओस की बूँद"

मेरी कवितायें पसंद आई तो मुझसे जुड़िये

Wednesday 17 October 2012

पंखुरी








बेला गुलाब चंपा चमेली...


आई प्यारी सखी सहेली...


कोई लहराई...


कोई इठलाई...


कसमसा के ली..


किसी ने अंगडाई...


तन-मन में भर गई उमंग-उमंग..


जब कलियों ने छेड़ा जल-तरंग...



कोई डाल पे नाची..मटक-मटक...


कोई पत्तो संग झूली...


लचक -लचक..


कोई हवा के पंख लगा आई...


ज्यो ढलके चुनरी..सरक-सरक...


जूही कचनार रात की रानी..


गाती आई सब धुन मस्तानी...


कोई करती फिरे अठखेली..



ज्यो मचले... नार-नवेली ....


कोई रंग गुलाबी बिखराए ..


ज्यो हया... चेहरे पे आये..


कोई खुशबु मंद-मंद महकाए..


ज्यो गजरे के.... फूल शरमायें..


ना मै परी..ना मै पहेली...



ना मै नैनो का ख्वाब री..


ना मै गुलाब..ना मै चमेली..


एक फूल की मै हू 'पंखुरी'...


आई मीठी तान सुनाने..


ज्यो बजे कृष्ण- बांसुरी...


ज्यो बजे कृष्ण- बांसुरी.



------------------------------------पारुल 'पंखुरी'

3 comments:

  1. बहुत सुकोमल परिचय दिया है अपना , अगर मैं गलत नहीं हूँ तो ये वही कविता है जिससे आपने 'पंखुरी' नाम अपनाया था |
    ब्लॉग जगत में स्वागत है , आशा करता हूँ आपकी यात्रा अद्भुत हो |

    सादर

    ReplyDelete
    Replies
    1. haan aakash bilkul sahi pehchaana ye wahi kavita hai jo "pankhuri" naam apnaane ke baad maine pehli kavita likhi thi...swagat ke liye dher sara dhanyavaad :-)

      Delete
  2. परिचय का यह अंदाज बहुत प्यारा लगा ..

    ReplyDelete

मित्रो ....मेरी रचनाओं एवं विचारो पर कृपया अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे ... सकारात्मक टिपण्णी से जहा हौसला बढ़ जाता है और अच्छा करने का ..वही नकारात्मक टिपण्णी से अपने को सुधारने के मौके मिल जाते हैं ..आपकी राय आपके विचारों का तहे दिल से मेरे ब्लॉग पर स्वागत है :-) खूब बातें कीजिये क्युकी "बात करने से ही बात बनती है "

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...